मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

महिला कबड्डी विश्व कप की स्टार खिलाड़ी संजू देवी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

27 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Cm vishnu dev sai with Sanju Devi

Cm vishnu dev sai with Sanju Devi

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। महिला कबड्डी विश्व कप की स्टार खिलाड़ी छत्तीसगढ़ निवासी संजू देवी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की। विश्व कप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ और देश का नाम रोशन करने पर संजू देवी को मुख्यमंत्री ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संजू देवी ने महिला सशक्तिकरण की एक नई मिसाल पेश की है। उनको देखकर प्रदेश की बेटियां खेल जगत में और अधिक उत्साह के साथ आगे बढ़ेंगी। यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने में प्रेरक साबित होगी। मुलाकात के दौरान संजू देवी ने भी अपनी जीवन यात्रा, संघर्ष और खेल से जुड़े अनुभव मुख्यमंत्री के साथ साझा किए।

 

कोरबा जिले के ग्राम केराकछार की निवासी हैं संजू 

महिला कबड्डी विश्व कप की स्टार खिलाड़ी संजू देवी कोरबा जिले के ग्राम केराकछार की निवासी हैं। उन्हें महिला कबड्डी विश्व कप में मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर का खिताब भी प्राप्त हुआ है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 17 नवंबर से 24 नवंबर के मध्य बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित किया गया था।

 

इनकी रही मौजूदगी 

मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर, छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत बघेल, कोषाध्यक्ष सेवा राम साहू, पूर्व कोच अनुज प्रताप सिंह, वर्तमान कोच दिल कुमार राठौर सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें