रविवार, 29 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

यूपीएससी की परीक्षा में 35वीं रैंक पाने वाली वैभवी अग्रवाल को सीएम विष्णु देव साय ने दी बधाई, कहा- कड़ी मेहनत व लगन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं

07 मार्च, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
यूपीएससी की परीक्षा में 35वीं रैंक पाने वाली वैभवी अग्रवाल को सीएम विष्णु देव साय ने दी बधाई, कहा-  कड़ी मेहनत व लगन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में 35वीं रैंक पाने वाली वैभवी अग्रवाल ने शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने वैभवी को मिठाई खिलाई और उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत व लगन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। 


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि वैभवी अग्रवाल ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर अपने परिवार और पूरे छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। वैभवी की यह सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां यह संदेश देती हैं कि लक्ष्य के प्रति समर्पण,अनुशासन और निरंतर प्रयास से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।


मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि वैभवी अग्रवाल भविष्य में प्रशासनिक सेवा में अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए देश और समाज की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। इस अवसर पर वैभवी अग्रवाल के पिता शीतल अग्रवाल और भाई विनायक अग्रवाल उपस्थित रहे।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें