
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को जशपुर जिले के ग्राम बगिया में 100 कुंभकार शिल्पकारों को इलेक्ट्रॉनिक चाक निशुल्क वितरित कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
शिल्पकारों ने मुख्यमंत्री को कलाकृति भी भेंट की। अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकारों महासंघ के प्रांत संरक्षक शंभूनाथ चक्रवर्ती ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक चाक से कुंभकारों की कला में अधिक निखार आएगा और उनकी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि जशपुर जिले में 195 ग्रामों में 2,236 कुम्भकार परिवारों के 100 शिल्पकार हैं। इन सभी को निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक चॉक वितरित किया गया है।
माटी कला बोर्ड की ओर से कुंभकार टेराकोटा योजना के तहत इलेक्ट्रॉनिक चाक कुंभ शिल्पकारों को 22,200 लागत के इलेक्ट्रॉनिक चाक कुंभकारों को निशुल्क प्रदान किए जाते हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

