मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से की सौजन्य भेंट

10 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
newsworld web

newsworld web

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

रिपोर्ट -  प्रशांत द्विवेदी

रायपुर ।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गांधीनगर स्थित मुख्यमंत्री आवास में गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल से सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों ने विकास कार्यों, सुशासन और नवाचारों से जुड़े अनुभव साझा किए। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में राज्यों के बीच आपसी सहयोग और अनुभवों का आदान-प्रदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकारें नवाचार और सुशासन के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभा रही हैं।

भेंट के दौरान मुख्यमंत्री साय ने गुजरात के सीएम को बस्तर की समृद्ध लोककला और संस्कृति पर आधारित “बस्तर आर्ट” तथा “बस्तर दशहरा” की कॉफी टेबल बुक भेंट की।सीएम पटेल ने छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की सराहना करते हुए राज्य के रजत जयंती वर्ष पर शुभकामनाएँ दीं। बैठक में दोनों मुख्यमंत्रियों ने उद्योग, पर्यटन, संस्कृति और जनकल्याण के क्षेत्रों में भविष्य में परस्पर सहयोग को और सशक्त करने पर सहमति व्यक्त की।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें