बुधवार, 01 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

02 अक्टू, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
newsworld web

newsworld web

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में दोनों महान नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

जीवन समर्पण, आत्मबल और नैतिकता का प्रतीक-सीएम 
 
मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश को आज़ादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनका जीवन समर्पण, आत्मबल और नैतिकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी समाज को एक सकारात्मक दिशा देने में सहायक हैं और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।
 
ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का आदर्श उदाहरण है-सीएम
 
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री को स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि शास्त्री जी का जीवन सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का आदर्श उदाहरण है। ‘जय जवान, जय किसान’ का उनका नारा आज भी राष्ट्रीय एकता और आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूती देता है। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी की कार्यशैली और सिद्धांतों से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।
 
रिपोर्ट प्रशांत द्विवेदी

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें