
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को अपने निवास पर पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। दिलीप सिंह जूदेव के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि दिलीप सिंह जूदेव ने उन्हें राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। दिलीप सिंह जूदेव का उन्हें बहुत स्नेह मिला और उनके जीवन यात्रा से बहुत कुछ सीखा है। वह चाहते थे कि विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनें। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि दिलीप सिंह जूदेव का आशीर्वाद आज फलित हुआ।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव और विजय शर्मा, विधायक किरण देव, शिवप्रकाश, आजय जामवाल और पवन भी मौजूद रहे।
आजीवन आदिवासी समुदाय के हित की लड़ाई लड़ी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि दिलीप सिंह जूदेव ने आजीवन आदिवासी समुदाय के हित की लड़ाई लड़ी। सनातन संस्कारों को बचाए रखने के लिए वह समर्पित रहे। छत्तीसगढ़ में उनकी सरकार दिलीप सिंह जूदेव के दिखाए रास्ते पर चलते हुए आदिवासी कल्याण और सुशासन स्थापित करने के लिए संकल्पित होकर काम कर रही है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

