मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

04 जुल, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में युवाओं के प्ररेणास्रोत स्वामी विवेकानंद के पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा है कि स्वामी जी ने भारतीय दर्शन और आध्यात्म से पूरी दुनिया का परिचय कराया और मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाया। 

   

छत्तीसगढ़ ने स्वामी जी के उदार, व्यवहारिक और सुधारवादी सिद्धांतों को अपनाया है। स्वामी जी के बचपन का कुछ समय रायपुर में बीता, यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है। आज छत्तीसगढ़ स्वामी जी के दिखाए मार्ग और सिद्धांतों को लेकर आगे बढ़ रहा है।

    

स्वामी विवेकानंद ने अमेरिका स्थित शिकागो में सन 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी। वे महान संत श्री रामकृष्ण परमहंस के शिष्य थे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें