बुधवार, 01 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संत बाबा हरदास राम साहिब जी की 34वीं बरसी महोत्सव में लिया हिस्सा

29 सित, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
newsworld web

newsworld web

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

रायपुर ।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर के देवपुरी स्थित गोदड़ीवाला धाम पहुंचे, जहां उन्होंने संत शिरोमणि बाबा हरदास राम साहिब जी की 34वीं बरसी महोत्सव में शामिल होकर संत परंपरा को नमन किया। मुख्यमंत्री ने श्री गोदड़ीवाला धाम में संत गेला राम साहिब जी की प्रतिमा के समक्ष मत्था टेककर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

भक्ति, एकता और सामाजिक सेवा का उत्सव

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह उनका परम सौभाग्य है कि उन्हें संत शिरोमणि बाबा हरदास राम साहिब जी की बरसी महोत्सव में शामिल होने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भक्ति, एकता और सामाजिक सेवा का उत्सव है।

मानव सेवा और त्याग के प्रेरणास्रोत संत बाबा हरदास राम जी

मुख्यमंत्री ने संत समाज का स्वागत करते हुए कहा कि संत बाबा हरदास राम जी का संपूर्ण जीवन मानव सेवा, त्याग और समर्पण का प्रेरणास्रोत रहा है। उन्होंने धाम में समय-समय पर आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच, स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान शिविरों को संत जी के आदर्शों का जीवंत उदाहरण बताया।

छत्तीसगढ़ – माता कौशल्या का मायका, भगवान श्रीराम का ननिहाल

अपने संबोधन में सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ माता कौशल्या का मायका और भगवान श्रीराम का ननिहाल है। प्रदेश सरकार श्रद्धालुओं को अयोध्या में भगवान श्रीरामलला के दर्शन कराने के लिए ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ चला रही है, जिसके अंतर्गत पिछले वर्ष 22 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने अयोध्या जाकर दर्शन किए।

जनप्रतिनिधियों और संत-महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ विधायक श्री मोतीलाल साहू, विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा, छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री नन्द कुमार साहू, छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री अनिल थौरानी, श्री ललित जयसिंह, श्री श्रीचंद सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं संत-महात्मा उपस्थित थे।

रिपोर्ट  प्रशांत द्विवेदी

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें