बुधवार, 01 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 'गाय-धर्म और विज्ञान' पुस्तक का विमोचन का विमोचन किया

09 दिस, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 'गाय-धर्म और विज्ञान' पुस्तक का विमोचन का विमोचन किया

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 'गाय-धर्म और विज्ञान' पुस्तक का विमोचन का विमोचन किया

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास कार्यालय में सोमवार को छत्तीसगढ़ राज्य गो संरक्षण एवं संवर्धन समिति की ओर से प्रकाशित 'गाय- धर्म और विज्ञान' पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक में गाय के धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व को बताया गया है। पूरे देश में 4 जनवरी 2025 को गो-विज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश भर के लगभग सवा लाख स्कूली छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे।


राज्य सरकार गो माता के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गो माता के महत्व से बच्चों को परिचित कराने के लिए आयोजित की जा रही परीक्षा के सफल आयोजन के लिए समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गो माता के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार ने राज्य के 125 गौशालाओं को चारे के लिए दी जा रही अनुदान राशि प्रति गाय 25 रुपए से बढ़ाकर 35 रुपए करने की घोषणा की है। राज्य सरकार द्वारा गौ माता के संरक्षण और संवर्धन के लिए आयोग का गठन किया है।


राज्य सरकार ने गो धाम बनाने का निर्णय लिया है

मुख्यमंत्री ने कहा कि  राज्य सरकार ने गो धाम बनाने के साथ गोमूत्र और गोबर के उपयोग को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि घर-घर इस पुस्तक के निशुल्क वितरण से लोगों में गो माता के प्रति जागरूकता आएगी। इस अवसर पर गाय धर्म और विज्ञान पुस्तक की संकलनकर्ता- संपादक शताब्दी सुबोध पाण्डे सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें