सोमवार, 30 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, ‘कांग्रेस ने खजाना खाली कर दिया, हम वित्तीय ढांचा मजबूत करेंगे'

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, ‘कांग्रेस ने खजाना खाली कर दिया, हम वित्तीय ढांचा मजबूत करेंगे'

विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, ‘कांग्रेस ने खजाना खाली कर दिया, हम वित्तीय ढांचा मजबूत करेंगे'

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

रायपुर। विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हम छत्तीसगढ़ में सर्वांगीण विकास, रामराज स्थापित करने से लेकर वित्तीय ढांचा मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। कांग्रेस शासनकाल में पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ की वित्तीय स्थिति पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच वर्ष में कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ का खजाना खाली कर दिया। हमारे लिए कांटों भरी राहें छोड़ी, लेकिन हम इन चुनौतियों का सामना करने में सफल हो रहे हैं। हम प्रदेश का खजाना फिर से भरेंगे।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत की तर्ज पर विकसित छत्तीसगढ़ बनाने की योजना पर काम शुरू हो चुका है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए प्रस्तुत होने वाला बजट कई मायमों में ऐतिहासिक बजट होगा। प्रत्येक नागरिक के लिए सुविधाओं में बढ़ोतरी करना, सामाजिक और भौतिक विकास में तेजी लाने के लिए अधोसंरचनाओं का निर्माण करना, शिक्षा, चिकित्सा, संस्कृति, संस्कार, रोजगार, व्यापार जैसे क्षेत्रों में प्राथमिकता के साथ राज्य सरकार काम करेगी।

तेजी से पूरी कर रहे गारंटी

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश में क़ानून राज स्थापित करने के लिए संकल्पित है। पिछली सरकार में हत्या और लूट की घटनाओं से जनता त्रस्त थी। कुछ ही दिनों के भीतर हमने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की है। हम केंद्र और राज्य की योजनाओं को जनता के बीच पहुंचाने काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटियों को पूरा करने का सिलसिला शुरू हो चुका है। हम तेजी से गारंटियों को पूरा कर रहे हैं।

दो महीने की सरकार में कई बड़े वादे पूरे

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पांच वर्ष के कुशासन से मुक्ति के बाद भाजपा ने सुशासन की शुरूआत की। शपथ ग्रहण के दो महीने के भीतर भाजपा सरकार ने कई बड़ी उपलब्धियां प्राप्त की है। सुशासन दिवस के दिन राज्य के 12 लाख किसानों को दो साल का बकाया बोनस उनके खाते में भेजा गया। धान के 3100 रुपये समर्थन मूल्य की गारंटी पर अंतर की राशि किसानों को देने के लिए कृषक उन्नति योजना के तहत सरकार ने 12 हज़ार करोड़ रुपए का प्रविधान किया है। महतारी वंदन योजना में महिलाओं को सालाना 12 हजार रुपये देने की गारंटी में फार्म भरने का सिलसिला शुरू हो चुका है। एक मार्च 2024 से यह योजना शुरू हो जाएगी। रामलला दर्शन योजना के तहत छत्तीसगढ़ से अयोध्या का सफर शुरू हो चुका है। राज्य सरकार ने पांच शक्तिपीठों को विकसित करने काम शुरू कर दिया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें