बुधवार, 01 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी चेतावनी, गौमाता की तस्करी करने वाले सुधर जाएं या छत्तीसगढ़ छोड़ दें

10 जन, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सीएम साय

सीएम साय

N
डेस्क रिपोर्टर

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गौमाता की तस्करी करने वालों को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने यह चेतावनी दी है कि गौमाता की तस्करी करने वाले सुधर जाएं या फिर छत्तीसगढ़ छोड़ दें। ऐसे अपराधियों की प्रदेश में कोई जगह नहीं है।

      राजधानी रायपुर में गौमांस बिक्री करने के 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में गुरुवार की देर रात गौ सेवकों ने जमकर हंगामा किया था। इसके बाद पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने छापा मारकर आजाद चौक थाना क्षेत्र के मोमिनपारा स्थित एक घर से धारदार हथियार, तराजू और गौ-मांस बरामद किया था।
     घर के पास से पुलिस ने एक ऑटो भी बरामद किया था, जिस पर खून के धब्बे लगे हुए थे। पुलिस ने मौके से समीर मंडल नाम के व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने पांच और आरोपियों का नाम लिया। सभी को अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया।

मुख्यमंत्री ने एक्स पर किया पोस्ट

मामले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि यह न महज गंभीर अपराध है, बल्कि यह सनातन आस्था और सामाजिक सद्भाव को गहरा आघात पहुंचाने वाला कृत्य है। गौमाता की तस्करी करने वाले सुधर जाएं या फिर छत्तीसगढ़ छोड़ दें। ऐसे अपराधियों की प्रदेश में कोई जगह नहीं है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें