रविवार, 29 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नारायणपुर में 361 करोड़ से ज्यादा के कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे

29 जन, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
CM Vishnu Dev Sai

CM Vishnu Dev Sai

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नारायणपुर में 361 करोड़ से ज्यादा के कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे। वह 30 और 31 जनवरी को जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री की सौगात से अबूझमाड़ अंचल सहित पूरे नारायणपुर जिले को विकास की नई रफ्तार मिलेगी। जिले के दूरस्थ इलाकों तक सड़क, अधोसंरचना, जनसुविधा और सामाजिक विकास से जुड़े ये कार्य होंगे।

मुख्यमंत्री 30 जनवरी को दोपहर 1 बजे हेलीकॉप्टर से तहसील हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वे गढ़बेंगाल घोटूल जाकर पद्मश्री हेमचंद मांझी, पद्मश्री पंडीराम मंडावी, बुटलुराम माटरा सहित समाज प्रमुखों से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर शुरू की गई बस सेवा इस दौरे का खास आकर्षण रहेगी। मुख्यमंत्री इसी बस से सफर कर ग्राम कुरूषनार पहुंचेंगे। यहां वे पीडीएस दुकान का निरीक्षण, स्कूल में बच्चों से संवाद और महतारी वंदन योजना के तहत हितग्राहियों को राशि वितरण करेंगे। 

 

कुरूषनार से मुख्यमंत्री शांत सरोवर (बिजली) पहुंचेंगे और जहां बोटिंग और कयाकिंग का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही बाइकर्स इवेंट में शामिल होकर पर्यटन और युवा गतिविधियों को बढ़ावा देने का संदेश देंगे। मुख्यमंत्री इसके बाद हाईस्कूल नारायणपुर पहुंचेंगे। यहां विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास, बस्तर पंडुम का जिला स्तरीय आयोजन, विभिन्न परियोजनाओं के अनुबंध, हितग्राहियों को सामग्री वितरण, मलखंभ प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का उद्बोधन, और ड्रोन शो आयोजित किया जाएगा।

 

31 को पीस हाफ मैराथन को दिखाएंगे झंडी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 31 जनवरी को अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन के अंतर्गत जुंबा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इसके बाद मैराथन को झंडी दिखाएंगे। मैराथन के बाद वे रामकृष्ण आश्रम पहुंचकर बच्चों के साथ नाश्ता करेंगे और फिर हाईस्कूल ग्राउंड हेलीपैड से रायपुर रवाना होंगे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें