मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनदर्शन कार्यक्रम में दिव्यांगों को बांटी बैटरी से चलने वाली ट्राई साइकिल

08 अग, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मुख्यमंत्री ने बाटी ट्राई साइकिल

मुख्यमंत्री ने बाटी ट्राई साइकिल

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को अपने निवास कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में तीन दिव्यांगों को बैटरी से चलने वाली मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान की। समाज कल्याण विभाग की योजना के तहत कोमल लहरे, सना परवीन, और ठगिया साहू को ट्राई साइकिल दी गई ।

      रायपुर जिले के चौरसिया कॉलोनी की 18 वर्षीय सना परवीन, ग्राम सेरीखेड़ी की निवासी कोमल लहरे, और धमतरी जिले के ग्राम कचना के निवासी ठगिया साहू को पहले आने-जाने के लिए अपने परिजनों या किसी अन्य व्यक्ति का सहारा लेना पड़ता था। मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिलने के बाद अब उन्हें गांव के भीतर और बाहर आने-जाने में और अपने कामों को पूरा करने में सुविधा होगी।

   दिव्यांग कोमल लहरे ने बताया कि उनके पास पहले एक ट्राई साइकिल थी, जो अब खराब हो चुकी है। आज जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की ओर से बैटरी चलित ट्राई साइकिल मिलने से अब उन्हें अपने व्यवसाय के जरिए अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने का मौका मिलेगा। वे ग्राम सेरीखेड़ी में आलू-प्याज बेचकर अपना जीवनयापन करते हैं।

समाज कल्याण विभाग की ओर से 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले तीनों व्यक्तियों को ऑटोमेटिक ट्राई साइकिल प्रदान की गई है। जिससे वह अपने रोजमर्रा के कार्यों को सरलता से कर सकें और स्व-रोजगार के माध्यम से अपना जीवनयापन कर सकें।

 

 लोगों को तिरंगा भी वितरित किया गया

 जनदर्शन में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत लोगों को तिरंगा वितरित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अभियान में अपनी-अपनी सहभागिता निभाने के लिए उपस्थित लोगों से अपील की। जनदर्शन में मुख्यमंत्री के आते ही राष्ट्र ध्वज लहराकर उपस्थित लोगों ने उनका अभिवादन किया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें