सोमवार, 30 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रीराम कथा के पोस्टर और कैलेंडर का किया विमोचन

06 दिस, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Cm vishnu dev sai

Cm vishnu dev sai

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में प्यारे श्री राधाकृष्ण संस्कार मंच, जामुल के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्रीराम कथा के पोस्टर और कैलेंडर का विमोचन किया।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि श्रीराम कथा का आयोजन 28 दिसंबर 2025 से 06 जनवरी 2026 तक दुर्ग जिले के जामुल नगर में किया जाएगा। साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को कथा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आमंत्रण के लिए प्यारे श्री राधाकृष्ण संस्कार मंच, जामुल के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

मौके पर मंच के संरक्षक दिलेश्वर उमरे, संयोजक ईश्वर उपाध्याय, जागेश्वर मल सोनी, उमेश निर्मलकर, नेत राम साहू, जितेंद्र साहू, इंद्रजीत उपाध्याय, वैभव उपाध्याय सहित मंच के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें