मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

अपने स्कूली दिनों के शिक्षक से मिलकर हुए भावविभोर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पैर छूकर आशीर्वाद लिया

26 सित, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
अपने स्कूली दिनों के शिक्षक से मिलकर हुए भावविभोर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पैर छूकर आशीर्वाद लिया

अपने स्कूली दिनों के शिक्षक से मिलकर हुए भावविभोर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पैर छूकर आशीर्वाद लिया

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को अपने स्कूली शिक्षक राजेश्वर पाठक से मिलकर भावविभोर हो गए। उन्होंने अपने स्कूल के दिनों को याद किया और शिक्षक का पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित भी किया।

      

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि 'गुरुजनों का ही आशीर्वाद है कि मैं यहां तक पहुंच पाया हूँ।' उन्होंने अपने शिक्षक के साथ पढ़ाई के दिनों की तमाम यादें साझा की। शिक्षक ने भी अपने शिष्य को मुख्यमंत्री पद पर काबिज होने पर खुशी का इजहार किया।


बचपन से प्रतिभावान थे सीएम साय

मुख्यमंत्री साय को स्कूल पढ़ाने वाले 94 वर्षीय शिक्षक राजेश्वर पाठक ने बताया कि जब वे लोयला उच्चतर माध्यमिक शाला कुनकुरी में पढ़ाया करते थे, तब मुख्यमंत्री साय छात्र हुआ करते थे। वे बचपन से ही बहुत प्रतिभावान, आज्ञाकारी और विनम्र स्वाभाव के थे। सौम्यता और सरलता उनकी विशिष्ट पहचान थी। जब वे सांसद थे तब भी और मुख्यमंत्री बनने के बाद, जब भी वे मिले तो उनमें वही विनम्रता और वही सम्मान का भाव दिखा जो अद्भुत है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें