मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बच्चों को कराया जाएगा स्वर्णप्राशन, रायपुर के शासकीय आयुर्वेद कॉलेज चिकित्सालय में आयोजन

29 अग, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बच्चों को कराया जाएगा स्वर्णप्राशन, रायपुर के शासकीय आयुर्वेद कॉलेज चिकित्सालय में आयोजन

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बच्चों को कराया जाएगा स्वर्णप्राशन, रायपुर के शासकीय आयुर्वेद कॉलेज चिकित्सालय में आयोजन

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने 30 अगस्त को रायपुर के शासकीय आयुर्वेद कॉलेज चिकित्सालय में स्वर्णप्राशन कराया जाएगा। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया जाता है। 

चिकित्सालय के कौमारभृत्य बाल रोग विभाग में सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक दवा का सेवन कराया जाता है। यह दवा बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, श्वसन संबंधी एवं अन्य रोगों से रक्षा करने के साथ ही एकाग्रता और स्मरण शक्ति बढ़ाने में अत्यंत लाभकारी है। यह बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में भी मदद करता है।

शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में बच्चों के लिए स्वर्णप्राशन का आयोजन किया जाता है। स्वर्णप्राशन हर महीने की पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को पिलाई जाने वाली औषधि है। इस साल 30 अगस्त के साथ ही अन्य पुष्य नक्षत्र तिथियों 26 सितंबर, 24 अक्टूबर, 20 नवंबर और 18 दिसंबर को भी स्वर्णप्राशन कराया जाएगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें