रविवार, 29 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

सीएम डॉ. मोहन यादव ने छत्तीसगढ़ के कवर्धा में चुनावी जनसभा को किया संबोधित, बोले - कांग्रेसी नेता कोयला, गोबर, रेत, ईमान के साथ कांग्रेस को भी खा गए

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सीएम डॉ. मोहन यादव ने छत्तीसगढ़ के कवर्धा में चुनावी जनसभा को किया संबोधित, बोले - कांग्रेसी नेता कोयला, गोबर, रेत, ईमान के साथ कांग्रेस को भी खा गए

सीएम डॉ. मोहन यादव ने छत्तीसगढ़ के कवर्धा में चुनावी जनसभा को किया संबोधित, बोले - कांग्रेसी नेता कोयला, गोबर, रेत, ईमान के साथ कांग्रेस को भी खा गए

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

रायपुर। हम नारा लगाते थे- छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया...लेकिन छत्तीसगढ़िया को कांग्रेस ने खराब कर दिया । भारतीय जनता पार्टी की सरकार एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ को बढ़िया बनाया था, लेकिन कांग्रेस ने उसका कबाड़ा कर दिया। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के कवर्धा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने गरजते हुए कहा मध्यप्रदेश में कांग्रेस 15 महीने में गिर गयी तो वहीं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के नेता कोयला, गोबर, रेत, ईमान के साथ कांग्रेस को भी खा गए। इस दौरान सभा को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव, विजय शर्मा ने भी सम्बोधित किया।


जहां विष्णु हैं वहां विजय है

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ तेज गति से विकास की ओर अग्रसर है। भारतीय जनता पार्टी के चयन और हमारे नेतृत्व पर हमें गर्व होता है। चुनाव में जब हम चयन को देखते हैं तो हमारा सीना 56 इंच का हो जाता है। हमारे जैसे साधारण कार्यकर्ता मुख्यमंत्री बनता है तो यह सिर्फ भाजपा में ही संभव है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में विष्णु देव जी हैं और जहां विष्णु हैं वहां विजय है.. ऐसी विजय जो हिसाब-किताब ब्याज सहित चुकता करती है।


कांग्रेस पूरी तरह से साफ हो गई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ की पूरी पट्टी में कांग्रेस जड़ से साफ हो गयी। कांग्रेसी पता नहीं कौन-कौन सी भाषा बोलते थे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार केवल 15 महीने में गिर गयी तो वहीं छत्तीसगढ़ में सरकार में रहते कांग्रेसी नेता कोयला, गोबर, रेत, ईमान के साथ कांग्रेस को भी खा गए।  उन्होंने हमलावर होते हुए कहा कि कांग्रेस नेता छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री ऐसे थे कि वो पूरी पार्टी ही खा गये। 


हिंदुस्तान की धरती पर भगवा का अपमान बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री ने विपक्ष को करारा जबाव देते हुए कहा कि आज देश सुरक्षित हाथों में है। हम दुश्मन को मारने जाएं या न जाएं.. लेकिन हमारे दुश्मन अपने आप मर जाते हैं। अब देश के अंदर के दुश्मन भी बचने वाले नहीं हैं। क्योंकि अमित शाह जी जैसे देशभक्त हमारे गृहमंत्री हैं। हमारे घर के अंदर आतंकवादियों ने हमला किया, तो हमें भी आतंकवादियों को मारने का हक है। ये हिंदुस्तान की धरती है, इस धरती पर भगवा का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 


कमल का फूल खिलेगा

डॉ. यादव ने कहा कि पांच सौ साल के संघर्ष के बाद भगवान श्रीराम अयोध्या में मुस्कुराए तो उसका सबसे बड़ा कारण सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया... लेकिन उस फैसले का पालन कराने के लिए 56 इंच के सीने वाले हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी थे। उन्होंने कहा कि गौ माता की रक्षा के कारण गोपाल साधु राम की हत्या की गई, लेकिन हत्या करने वाले ये भूल गये कि जिनके वंश की हत्या हुई है, उनके वंश में उंगली पर सुदर्शन चक्र धारण करने वाले भगवान गोपाल कृष्ण जी हैं।  मुख्यमंत्री ने अपील करते हुए कहा कि भगवान गोपाल कृष्ण का स्मरण करके इस चुनाव में आपके माध्यम से सुदर्शन चक्र रूपी वोट डलेगा, तो कमल का फूल खिलेगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें