बुधवार, 01 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

जशपुर में 1.65 करोड़ की लागत से बनेगा विश्राम गृह सीएम साय ने दी सौगात

29 सित, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Cm vishnu dev sai

Cm vishnu dev sai

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ओर से जशपुर को एक और सौगात दी गई है। उनकी घोषणा के अनुरूप जिले के बागबहार में विश्राम गृह भवन बनने जा रहा है। निर्माण कार्य के लिए स्वीकृति दे दी गई है। 1.65 करोड़ रुपए की राशि से विश्राम गृह बनना है। निविदा प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगी। 

जिले के फरसाबहार में भी विश्राम गृह निर्माण के लिए 1.72 करोड़ रुपए मंजूरी मिल चुकी है। बागबहार क्षेत्र में लंबे समय से विश्राम गृह की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, भवन के निर्माण से न केवल आम नागरिकों को सुविधा मिलेगी बल्कि विभिन्न सरकारी-अर्धसरकारी कार्यक्रमों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बाहर से आने वाले मेहमानों के ठहरने की भी उत्तम व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी। 

 

ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि बागबहार में विश्राम गृह बनने से क्षेत्र का गौरव बढ़ेगा और स्थानीय लोगों को लंबे समय से चली आ रही सुविधा की कमी पूरी होगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें