
रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने रविवार को जापान की राजधानी टोक्यो में बॉयज एंड मूर्स इंटरनेशनल कंपनी जापान के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर अविनाश तिवारी से मिले। अविनाश तिवारी बस्तर के रहने वाले हैं। मुख्यमंत्री साय ने उनके साथ छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश और उद्योग स्थापना की संभावनाओं पर चर्चा की।
सीएम विष्णुदेव साय ने अविनाश तिवारी को छत्तीसगढ़ सरकार की निवेश-अनुकूल नीतियों, औद्योगिक आधारभूत ढांचे और निवेशकों को मिलने वाले सहयोग की जानकारी दी। सीएम ने भरोसा जताया कि अविनाश तिवारी जैसे युवा, जो बस्तर की धरती से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके हैं, की सहभागिता से प्रदेश में उद्योग और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
सीएम साय ने कहा कि यह गर्व की बात है कि बस्तर की धरती से निकलकर वैश्विक मंच पर पहचान बनाने वाले प्रतिभाशाली युवा अब छत्तीसगढ़ के विकास में योगदान दे रहे हैं।
नवोदय विद्यालय, बारसूर के पूर्व छात्र रहे हैं अविनाश
अविनाश तिवारी मूलतः बस्तर जिले के तोकापाल क्षेत्र के निवासी हैं। वह नवोदय विद्यालय, बारसूर (दंतेवाड़ा) के पूर्व छात्र रहे हैं। जापान की प्रतिष्ठित कंपनी में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के रूप में कार्यरत हैं। उनके पिता डॉ. सुरेश तिवारी सेवानिवृत्त शिक्षक हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

