बुधवार, 01 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

कुशाभाऊ ठाकरे नैतिकता, आदर्श व सिद्धांतों के प्रकाश स्तंभ थे: विष्णुदेव साय

28 दिस, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सीएम साय ने कुशाभाऊ ठाकरे और सुंदर लाल पटवा की जयंती पर श्रद्धांजलि दी, अरुण जेटली की जयंती पर किया नमन

सीएम साय ने कुशाभाऊ ठाकरे और सुंदर लाल पटवा की जयंती पर श्रद्धांजलि दी, अरुण जेटली की जयंती पर किया नमन

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को सुंदर लाल पटवा और कुशाभाऊ ठाकरे को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, अरुण जेटली की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे नैतिकता, आदर्श व सिद्धांतों के प्रकाश स्तंभ थे। राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण अटूट था। 

   

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे ने समाज के प्रत्येक वर्ग की सुख-समृद्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से काम किया। उनके जैसे निष्काम कर्मयोगी के विचार और जीवन मूल्य हमें सदैव देश सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। साथी पद्मविभूषण अरुण जेटली को याद करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि देश के वित्त, रक्षा, कॉरपोरेट मामले, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभागों को अरुण जेटली ने कुशलता से संभाला। साथ ही देश के विकास को नई गति दी।


अरुण जेटली का देश की आर्थिक उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान

मुख्यमंत्री विष्णु देव सहाय ने कहा कि पद्मविभूषण अरुण जेटली ने देश की आर्थिक उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जेटली को वित्तीय मामलों का गूढ़ जानकार माना जाता था। उन्होंने भारत में आर्थिक सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अरुण जेटली की ओर से  देश के विकास में दिए गए योगदान हमेशा याद किया जाएगा।


सुंदर लाल पटवा ने समाज के हर तबके के लिए काम किया

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री पद्मविभूषण सुन्दर लाल पटवा अनुशासनप्रिय व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। सौम्य व्यक्तित्व, कुशल संगठन क्षमता से युक्त, ओजस्वी वक्ता और विभिन्न जनसमस्याओं को उठाने वाले जुझारू नेता के रूप में पटवा जी ने अपनी एक अलग पहचान बनाई। सुंदर लाल पटवा ने समाज के हर तबके के लिए काम किया और किसान हितैषी कई फैसले लिए।


सहकारिता आंदोलन को जनोन्मुखी बनाया

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुंदर लाल पटवा ने सहकारी आंदोलन से जुड़े और अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों को संभाला। उन्होंने सहकारिता आंदोलन को जनोन्मुखी बनाया। उनके कार्यकाल में सहकारी संस्थाओं के माध्यम से कमजोर वर्गों, शिल्पियों और श्रमिकों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के सफल प्रयोग किए गए। सुंदर लाल पटवा का व्यक्तित्व और कृतित्व हमें सदैव अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता रहेगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें