शुक्रवार, 03 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

बीजापुर में नक्सली आईईडी ब्लास्ट में शहीद जवान को सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि, बोले- शहादत नहीं जाएगी व्यर्थ

18 अग, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Cm vishnu dev sai

Cm vishnu dev sai

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में नक्सलियों की ओर से किए गए आईईडी ब्लास्ट की घटना में एक जवान के शहीद होने और तीन जवानों के घायल होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। नक्सलवाद का खात्मा हमारा संकल्प है और इस दिशा में हर हाल में सफल होंगे। 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि इस घटना में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवान दिनेश नाग के शहीद होने और तीन जवानों के घायल होने की सूचना मिली है। उन्होंने शहीद जवान को नमन करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल दे। उन्होंने घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली पूरी तरह हताश हो चुके हैं। इसी हताशा में इस प्रकार की कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि डीआरजी के जवान दिनेश नाग की शहादत व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। नक्सलवाद का खात्मा सरकार दृढ़ संकल्प है और इस दिशा में जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं, निश्चित ही हम इसमें सफल होंगे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें