सोमवार, 30 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

सीएम साय ने कहा- मैथिलीशरण गुप्त ने खड़ी बोली को बनाया राष्ट्रीय चेतना का सशक्त वाहक, पुण्यतिथि तिथि पर दी है श्रद्धांजलि

11 दिस, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Maithali sharan gupt, file photo

Maithali sharan gupt, file photo

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की पुण्यतिथि (12 दिसंबर) पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैथिलीशरण गुप्त ने खड़ी बोली को न केवल काव्य की गरिमा प्रदान की, बल्कि उसे राष्ट्रीय चेतना का सशक्त वाहक बनाया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि स्वतंत्रता संग्राम के चुनौतीपूर्ण समय में मैथिलीशरण गुप्त की रचनाओं ने देशभक्ति, स्वाभिमान और सामाजिक जागरण की ऐसी लौ प्रज्वलित की, जिसने जन-मानस को एकजुट किया। उनकी कालजयी कृति भारत-भारती सहित अनेक काव्य-रचनाएं आज भी राष्ट्रभावना और सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन में अमूल्य योगदान देती हैं। इन्हीं अद्वितीय सेवाओं के कारण उन्हें सम्मानपूर्वक ‘राष्ट्रकवि’ की उपाधि से विभूषित किया गया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैथिलीशरण गुप्त का साहित्य भारतीय समाज के मूल्यों, संवेदनाओं और राष्ट्रीय आदर्शों का जीवंत दस्तावेज है। उनकी रचनाएं आने वाली पीढ़ियों को सतत प्रेरणा और मार्गदर्शन प्रदान करती रहेंगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें