सोमवार, 30 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

सीएम साय ने ली भाजपा कोर कमेटी की बैठक, कहा – छत्तीसगढ़ से कांग्रेस को खदेड़ना है…

09 अप्रैल, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सीएम साय ने ली भाजपा कोर कमेटी की बैठक, कहा – छत्तीसगढ़ से कांग्रेस को खदेड़ना है…

सीएम साय ने ली भाजपा कोर कमेटी की बैठक, कहा – छत्तीसगढ़ से कांग्रेस को खदेड़ना है…

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर में भाजपा कोर कमेटी की बैठक ली। उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को खाता खोलने भी नहीं देना है। बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल भी उपस्थित थे।


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने समीक्षा बैठक में सभी मुद्दों पर गहन चिंतन किया। उन्होंने लोकसभा चुनाव में भारी मतों से जीत का रिकार्ड बनाने का टारगेट दिया।


सीएम ने 7 मई को मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए संगठन के सभी प्रकोष्ठों के सदस्यों को सक्रिय होकर काम करने पर भी जोर दिया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस बार प्रदेश की सभी ग्यारह सीटों से कांग्रेस को खदेड़ने की बात कही।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें