मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

अधिकारियों के बिगड़े बोल पर सीएम साय सख्त, कलेक्टरों से कहा- कोई भाषा का संयम तोड़े तो करें कार्रवाई

12 सित, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
अधिकारियों के बिगड़े बोल पर सीएम साय सख्त, कलेक्टरों से कहा- कोई भाषा का संयम तोड़े तो करें कार्रवाई

अधिकारियों के बिगड़े बोल पर सीएम साय सख्त, कलेक्टरों से कहा- कोई भाषा का संयम तोड़े तो करें कार्रवाई

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता में गुरुवार को दो दिवसीय कलेक्टर कॉन्फ्रेंस शुरू हुई। इसमें सीएम ने सख्त तेवर दिखाए। उन्होंने कुछ जिलों में आम जनता और स्कूली छात्रों से दुर्व्यवहार की घटनाओं पर नाराजगी जताई। कलेक्टरों से कहा कि अधिकारी भाषा का संयम तोड़ें तो उनके खिलाफ कार्रवाई करें, यदि किसी कलेक्टर ने ऐसी गलती हुई तो वह खुद कार्रवाई करेंगे।


कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में मुख्य सचिव, विभागीय सचिवों सहित सभी संभागायुक्त और कलेक्टर मौजूद रहे। सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि शासन की योजनाएं पूरी पारदर्शिता के साथ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए। इसके लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने सभी फलैगशिप योजनाओं में सैचुरेशन के लक्ष्य को ध्यान में रखकर कार्य किए जाने के निर्देश दिए।


कठिन परिश्रम करने की जरूरत है

सीएम ने कहा कि बीते 9 महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुरूप प्रदेश को संवारने की दिशा में प्रयास किया गया है, पर विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने के लिए कठिन परिश्रम करने की जरूरत है।


छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर लोगों को राजधानी न पहुंचना पड़े

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कलेक्टरों से कहा कि स्थानीय स्तर की समस्याएं वहीं निपटाई जाएं। छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर लोगों को राजधानी की दौड़ न लगानी पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही उन्होंने जनप्रतिनिधियों की ओर से उठाई गई जन समस्याओं पर त्वरित और प्रभावी कदम उठाए जाने के निर्देश दिए।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें