मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

सीएम विष्णु देव साय ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें किया नमन

02 अक्टू, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सीएम विष्णु देव साय ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें किया नमन

सीएम विष्णु देव साय ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें किया नमन

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन किया। अपने निवास कार्यालय में दोनों महापुरुषों के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी ने भारत में स्वाधीनता आंदोलन को नई दिशा दी। उन्होंने सत्य, प्रेम और अहिंसा का मार्ग अपनाकर पूरे विश्व के सामने मिसाल कायम की। वहीं, भारतीय स्वाधीनता संग्राम में लाल बहादुर शास्त्री का महत्वपूर्ण योगदान था। उन्होंने  ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा देकर जनता का मनोबल बढ़ाया।

   

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी से जीवन जिया और अपना पूरा जीवन गरीबों की सेवा में अर्पित कर दिया। शास्त्री जी के विचार और जीवन मूल्य सदा लोगों को प्रेरित करते रहेंगे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें