शनिवार, 04 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

सीएम विष्णु देव साय ने बाबा भोरमदेव मंदिर के पास कावड़ियों और शिव भक्तों पर हेलीकॉप्टर से बरसाए फूल

28 जुल, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Cm vishnu dev saay

Cm vishnu dev saay

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन के तीसरे सोमवार को बाबा भोरमदेव मंदिर में दर्शन के पहुंचे कांवड़ियों और शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर स्वागत और अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने बाबा भोरमदेव मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक किया। साथ ही उन्होंने प्रदेश की समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।


 

मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में उपस्थित कांवड़ियों और श्रद्धालुओं से उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि सावन के तीसरे सोमवार को बाबा भोरमदेव की पावन धरती पर शिवभक्तों के साथ जुड़ना उनके लिए बड़े सौभाग्य और गर्व का विषय है। हजारों श्रद्धालु सैकड़ों किलोमीटर की पदयात्रा कर भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचते हैं। यह हमारी आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की जीवंत मिसाल है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव उपस्थित थे।

 

पंडरिया विधायक को भगवा वस्त्र और श्रीफल भेंट किया 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अमरकंटक से 151 किलोमीटर पदयात्रा कर भोरमदेव मंदिर में जलाभिषेक करने वाली पंडरिया विधायक भावना बोहरा को भगवा वस्त्र और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अंतर्गत भोरमदेव कॉरिडोर विकास के लिए 146 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी दी गई है। यह परियोजना न केवल मंदिर परिसर का कायाकल्प करेगी, बल्कि मड़वा महल, छेरकी महल, रामचुवा से लेकर सरोदा जलाशय तक एक समग्र धार्मिक-पर्यटन कॉरिडोर के रूप में विकसित की जाएगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें