शुक्रवार, 03 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

सीएम साय ने जेट्रो को आईटी, टेक्सटाइल्स, एयरोस्पेस के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ में उपलब्ध निवेश के अवसरों की दी जानकारी

23 अग, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Cm vishnu dev sai

Cm vishnu dev sai

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान शनिवार को टोक्यो में जापान एक्सटर्नल ट्रेड आर्गनाइजेशन (जेट्रो) के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और निवेश के साथ औद्योगिक सहयोग के संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। सीएम ने आईटी, टेक्सटाइल्स, एयरोस्पेस, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ की अपार संभावनाओं की जानकारी दी। 

सीएम विष्णुदेव साय ने जेट्रो के प्रतिनिधियों को प्रदेश की तेज़ी से प्रगति कर रही अर्थव्यवस्था में निवेश के नए अवसर तलाशने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़, भारत के हृदय स्थल में स्थित एक उभरता हुआ औद्योगिक व निवेश गंतव्य है। प्रदेश सरकार पारदर्शी नीतियों, सुगम प्रक्रियाओं और मजबूत औद्योगिक आधारभूत संरचना के माध्यम से वैश्विक निवेशकों को आकर्षित कर रही है। 

 

सीएम साय ने विश्वास बताया कि जेट्रो प्रतिनिधियों के साथ हुई चर्चा से छत्तीसगढ़ और जापान के बीच आर्थिक सहयोग की नई संभावनाओं को बल मिलेगा। जेट्रो के प्रतिनिधियों में नाकाजो काज़ुया, एंडो युजी और हारा हारुनोबू शामिल रहे। 

 

मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का भी किया अवलोकन

सीएम साय ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर आयोजित ‘डीप स्पेस– टू द मून एंड बियोंड’ प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष विज्ञान और नवाचारों की यह समृद्ध झलक, आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में भारत सरकार के सहयोग से विकसित किए जा रहे स्पेस मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर को नई दिशा और प्रेरणा देगी।

 

निवेश, नवाचार और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के क्षेत्र में प्राप्त होंगेठोस परिणाम 

सीएम विष्णुदेव साय ने विश्वास व्यक्त किया कि जापान प्रवास से छत्तीसगढ़ को निवेश, नवाचार और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के क्षेत्र में ठोस परिणाम प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार का लक्ष्य प्रदेश को न केवल औद्योगिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है बल्कि उसे अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से विश्व पटल पर एक सशक्त पहचान दिलाना भी है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें