
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जापान पहुंच चुके हैं। वहां पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने सबसे पहले टोक्यो शहर स्थित ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर में दर्शन और पूजन किए। साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की खुशहाली, समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की।

जापान की राजधानी टोक्यो का असाकुसा मंदिर सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित है। इसे शांति और सामर्थ्य का प्रतीक माना जाता है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद कहा कि यह मंदिर मानवता को शांति और शक्ति का संदेश देता है और यही भाव छत्तीसगढ़ की जनता की आकांक्षाओं में भी झलकता है।
10 दिवसीय विदेश दौरे पर हैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 10 दिवसीय विदेश दौरे पर हैं। भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO), भारत सरकार के आमंत्रण पर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे पर है। इस ग्लोबल आउटरीच मिशन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को वैश्विक निवेश मानचित्र पर स्थापित करना और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के नए अवसरों को तलाशना है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

