
रायपुर। जशपुर जिले के पत्थलगांव विकास खंड के कोतबा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उन्नयन करके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया है। इसमें जल्द आसपास के लोगों को उपचार मिलना शुरू हो जाएगा। अस्पताल के अधीक्षक सहित विशेषज्ञ चिकित्सक और अन्य स्टाफ उपलब्ध होंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 56 पदों को भरे जाने की स्वीकृति दे दी है।
कोतबा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने के लिए 4 करोड़ 37 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। जिन 56 पदों को भरे जाने की स्वीकृत मुख्यमंत्री की ओर से दी गई है, उनमें अस्पताल अधीक्षक, सर्जन, मेडिकल विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, दंत विशेषज्ञ, चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग सिस्टर, लैब टेक्नीशियन, ओटी टेक्नीशियन, स्टाप नर्स, लेखापाल, फार्मासिस्ट, सहायक ग्रेड 3, ड्रेसर, वार्ड बॉय, आया और भृतय के पद स्वीकृत किया गया है।
जल्द ही स्टाफ की पदस्थापना की जाएगी, जिसमें लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराया जा सके। मरीज को अपने नजदीक और निशुल्क इलाज उपलब्ध हो सके। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

