शुक्रवार, 03 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

पदोन्नति प्राचार्यों की पदस्थापना के लिए काउंसलिंग शुरू, 23 अगस्त तक चलेगी प्रक्रिया

20 अग, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Peincipals councelling

Peincipals councelling

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार की मंशा के अनुरूप पदोन्नति प्राचार्यों की पदस्थापना के लिए ऑनलाइन ओपन काउंसलिंग बुधवार से शुरू करा दी गई। राजधानी के शासकीय शिक्षा महाविद्यालय परिसर, शंकर नगर में काउंसलिंग चल रही है। काउंसलिंग 23 अगस्त तक चलेगी और इस प्रक्रिया में कुल 845 नव पदोन्नत प्राचार्य शामिल होंगे।

संचालक लोक शिक्षण ऋतुराज रघुवंशी और शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में काउंसलिंग रोजाना सुबह 10:00 बजे से होगी। प्रत्येक दिन दो पालियों में 150-150 प्राचार्यों को शामिल किया जाएगा। पदोन्नति आदेश एवं रिक्त पदों की सूची पूर्व में ही स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है, जिससे चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं सुगम हो।

 

नियमावली व वरिष्ठता के आधार पर निर्धारित की जाएगी प्राथमिकता 

प्रदेश सरकार की ओर से तय नियमावली और वरिष्ठता के आधार पर प्राथमिकता निर्धारित की जाएगी। दिव्यांग अभ्यर्थियों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद महिला और फिर पुरुष अभ्यर्थियों को वरिष्ठता क्रम से संस्था चयन का अवसर मिलेगा। एक वर्ष से कम अवधि में सेवानिवृत्त होने वाले प्राचार्यों को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

 

इन बातों का ध्यान रखना जरूरी

 

काउंसलिंग के लिए वेटिंग हॉल और काउंसिलिंग कक्ष निर्धारित कर दिए गए हैं। यहां केवल अभ्यर्थियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। सभी पदोन्नत प्राचार्यों को अपने सेवा प्रमाण पत्र और मान्य फोटोयुक्त पहचान पत्र अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने होंगे।

 

काउंसलिंग में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम दिन 23 अगस्त को अवसर दिया जाएगा। काउंसलिंग पूरा होने के बाद शासन की ओर से पदस्थापना आदेश जारी किए जाएंगे। सभी को आदेश प्राप्ति के 7 दिवस के भीतर पदग्रहण करना अनिवार्य होगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें