मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

सड़क पर कार के बोनट पर केक काटना पड़ा भारी, पुलिस ने की कार्रवाई

30 अक्टू, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
newsworld web

newsworld web

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

रिपोर्ट - मनोज श्रीवास्तव

एमसीबी । जिले के खड़गवां थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सड़क पर खड़ी कार के बोनट पर जन्मदिन का केक काटना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। मामला सिर्फ केक काटने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सरेआम हुड़दंग और आतिशबाज़ी से कानून की धज्जियाँ उड़ाई गईं। जानकारी के अनुसार, खड़गवां हाई स्कूल में पदस्थ चपरासी संग्राम गुप्ता ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपने साथियों के साथ अटल चौक पर कार के बोनट पर केक काटा और आतिशबाजी करते हुए जश्न मनाया। इस दौरान सड़क पर आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
थाना प्रभारी विजय सिंह ने इस गैर-जिम्मेदाराना हरकत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संग्राम गुप्ता और उसके साथियों को हिरासत में लिया। पुलिस ने उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क या सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह के आयोजनों की अनुमति नहीं है। ऐसे कृत्य न केवल यातायात में बाधा उत्पन्न करते हैं, बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा बनते हैं। पुलिस की सख्त कार्रवाई से अब ऐसे मामलों पर अंकुश लगने की उम्मीद है।
 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें