शुक्रवार, 03 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

तीनों नए मंत्रियों को विभाग आवंटित, कुछ मंत्रियों के विभाग में भी बदलाव

20 अग, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Cm vishnu dev sai and minister's

Cm vishnu dev sai and minister's

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। प्रदेश में तीन नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद उन्हें विभाग भी आवंटित कर दिए गए। वहीं, कुछ मंत्रियों के विभाग में फेरबदल भी किए गए हैं। खुद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रियों के विभागों की सूची अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा की। 

नवनियुक्त मंत्री गजेंद्र यादव को स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि और विधायी कार्य विभाग दिया गया है। गुरु खुशवंत साहेब कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा व रोजगार, अनुसूचित जाति विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, राजेश अग्रवाल पर्यटन, धार्मिक न्यास, धर्मस्व विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। 

विभागों के फेरबदल में मंत्री टंकराम वर्मा और लखनलाल देवांगन को और बड़ी जिम्मेदारी सौंप गई है। टंकराम वर्मा को राजस्व एवं आपदा प्रबन्धन, पुनर्वास विभाग के साथ उच्च शिक्षा विभाग दिया गया है। जबकि उनसे खेल एवं युवा कल्याण विभाग लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव को दिया गया है।

मंत्री लखनलाल देवांगन को अब आबकारी विभाग की जिम्मेदारी दी है। यह विभाग पहले मुख्यमंत्री के पास ही था। लखनलाल देवांगन के पास पहले से मौजूद किसी विभाग में फेर बदल नहीं किया गया है। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें