मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

उपमुख्यमंत्री अरुण साव अध्ययन दौरे पर अमेरिका पहुंचे, सड़क परियोजनाओं, निर्माण तकनीकों की लेंगे जानकारी

10 सित, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
उप मुख्यमंत्री अरुण साव

उप मुख्यमंत्री अरुण साव

N
डेस्क रिपोर्टर

 रायपुर । उपमुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव एशियन डेवलपमेंट बैंक के आमंत्रण पर नौ दिवसीय अध्ययन दौरे पर मंगलवार सुबह अमेरिका पहुंच गए। लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह भी उनके साथ हैं। 

    दोनों सोमवार रात साढ़े 11 बजे की नई दिल्ली-न्यूयॉर्क फ्लाइट से अमेरिका के लिए रवाना हुए। वे अमेरिकी समय के अनुसार मंगलवार सवेरे 06:20 बजे न्यूयॉर्क पहुंचे। उपमुख्यमंत्री अरुण साव अपने अमेरिका अध्ययन प्रवास के दौरान न्यूयॉर्क, वाशिंगटन, केलिफोर्निया और सेन फ्रांसिस्को में सड़क परियोजनाओं का भ्रमण करेंगे और सड़क निर्माण तकनीकों की जानकारी लेंगे। 

   वह इस दौरान एशियन डेवलपमेंट बैंक की ओर से आयोजित कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण में भी हिस्सा लेंगे। वे वहां उन्नत सड़क परियोजनाओं के साथ ही अच्छी गुणवत्ता के सड़क निर्माण की जानकारी लेने के साथ छत्तीसगढ़ में इन्हें लागू करने के संबंध में चर्चा करेंगे। उपमुख्यमंत्री 18 सितंबर को भारत लौटेंगे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें