मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं की बस को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया

05 अक्टू, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं की बस को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया

डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं की बस को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शनिवार को डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं के बस को काली माता मंदिर, रायपुर से झंडी दिखाकर रवाना किया। 

उप मुख्यमंत्री ने नवरात्रि के मौके पर इस पावन यात्रा के लिए रवाना हुए श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। काली माता अन्नदान भंडारा समिति की ओर से श्रद्धालुओं को पिछले कई वर्षों से लगातार नवरात्रि के पावन मौके पर मां बम्लेश्वरी धाम की निशुल्क यात्रा कराई जाती है। इस वर्ष भी बसों के माध्यम से श्रद्धालुओं को मां बम्लेश्वरी दर्शन के लिए भेजा जा रहा है। इस मौके पर काली माता अन्नदान भंडारा समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

उपमुख्यमंत्री ने काली माता मंदिर में दर्शन किए

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शनिवार को अकाशवाणी रायपुर के पास स्थित काली माता मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की । उन्होंने प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें