शुक्रवार, 03 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, बोले- तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक

13 अग, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Deputy CM Vijay Sharma

Deputy CM Vijay Sharma

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बुधवार को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बने। उन्होंने राजधानी स्थित अपने आवास पर तिरंगा लगाया। तिरंगा यात्रा में भी शामिल हुए। 

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रदेशवासियों को दिया कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है और यह हम सभी को एकता, साहस और बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने प्रदेश के सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ें और अपने घरों पर तिरंगा लगाएं। साथ ही एतिहासिक पहल को सफल बनाएं। 

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा लगाना केवल देशभक्ति का प्रतीक नहीं बल्कि स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले वीरों के प्रति कृतज्ञता का भाव भी है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वे अपने तिरंगे के साथ फोटो लेकर हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनें और इसे harghartiranga.com पर साझा भी करें। जिससे यह संदेश जन-जन तक पहुंचे और देशभक्ति की भावना और प्रबल हो।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें