मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा में मतदान केंद्र पहुंचकर भरा एसआईआर फार्म, लोगों को जागरूक भी किया

26 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Deputy CM Vijay Sharma

Deputy CM Vijay Sharma

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बुधवार को कवर्धा प्रवास के दौरान मतदान केंद्र पहुंचे और अपना विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का फार्म भरा। इस दौरान उन्होंने एसआईआर के संबंध में लोगों को जागरूक भी किया। 

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कवर्धा के वार्ड क्रमांक 23 में स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 238 में पहुंचकर बीएलओ के साथ चर्चा करने के साथ अपना फॉर्म भी भरा। उन्होंने स्थानीय लोगों को एसआईआर के संबंध में जानकारी दी और लोगों को हो रही समस्या के संबंध में जाना। उन्होंने फार्म में त्रुटियों के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने और मतदाता सूची के शुद्धिकरण के लिए चुनाव आयोग की ओर कराई जा रही एसआईआर आवश्यक प्रक्रिया है। मतदाता सूची के सही होने से निर्वाचन प्रक्रिया उचित तरीके से सम्पन्न हो सकेगी। एसआईआर की प्रक्रिया कराने के लिए अपने बीएलओ से संपर्क कर फॉर्म भर सकते हैं। खुद भी ऑनलाइन आवेदन भरा जा सकता है। उन्होंने बीएलओ के साथ बैठकर आए आवेदनों पर समीक्षा भी की।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें