शुक्रवार, 03 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

दुर्ग में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का डिप्टी सीएम साव ने किया लोकार्पण, स्वदेशी जागरण मंच ने चलाया ‘विदेशी कंपनी भारत छोड़ो’ अभियान

23 अग, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
newsworld web

newsworld web

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

दुर्ग।नया बस स्टैंड परिसर में शनिवार को स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का लोकार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, भाजपा के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान स्वदेशी जागरण मंच ने विदेशी कंपनी भारत छोड़ोका नारा बुलंद किया और स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान की शुरुआत की। उपमुख्यमंत्री और कार्यकर्ताओं ने विदेशी कंपनियों के बहिष्कार का संदेश देते हुए कोका-कोला की बोतलें नाली में बहाकर प्रतीकात्मक विरोध किया। इस मौके पर लोगों ने स्वदेशी उत्पाद अपनाने और भारतीय वस्तुओं को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

प्रतिमा लोकार्पण के बाद नया बस स्टैंड से स्वदेशी रैली निकाली गई, जो पटेल चौक तक पहुंची। यहां विदेशी वस्तुओं का पुतला दहन किया गया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा

स्वदेशी जागरण मंच का अभियान वोकल फॉर लोकल आज की आवश्यकता है। स्वावलंबन भारतीय संस्कृति का हिस्सा है और देशभर में यह आंदोलन तेजी से आगे बढ़ रहा है। हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने स्वनिर्मित उपकरणों का सफल उपयोग किया, जो आत्मनिर्भरता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के हित में लगातार निर्णय ले रही है और लंबे समय से लंबित मामलों का समाधान किया जा रहा है। कार्यक्रम ने स्वदेशी उत्पादों के प्रति लोगों को जागरूक करने और स्वदेशी जागरण मंच के संकल्प को और मजबूत करने का कार्य किया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें