
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री गृहमंत्री और दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा दुर्ग पहुंचे । दौरे की शुरुआत में वे सबसे पहले भिलाई स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन संवाद किया और 'हर घर तिरंगा' अभियान की तैयारियों की समीक्षा की।पार्टी कार्यालय में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार की प्रमुख फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें धरातल पर प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संगठन और सरकार मिलकर जनहित के लिए कार्य कर रही है।इस दौरान विजय शर्मा ने यह भी जानकारी दी कि आगामी 18 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वे भिलाई जिला कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। साथ ही भिलाई नगर निगम द्वारा निर्मित ट्रैफिक पार्क, गवर्नमेंट फैक्ट्री और हॉर्स राइडिंग फुटबॉल ग्राउंड के लिए भूमि पूजन भी किया जाएगा।
डिप्टी सीएम ने कहा, दुर्ग जिले में जल्द ही लाखों-करोड़ों रुपये के विकास कार्य शुरू किए जाएंगे, जिसके लिए प्रशासनिक स्तर पर लगातार बैठकें की जा रही हैं। अपने दौरे के अंतर्गत विजय शर्मा ने पीडब्ल्यूडी के कॉन्फ्रेंस हॉल में अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक भी की, जिसमें राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

