
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर रायपुर जिले में डिजिटलक्रॉप सर्वे किया जा रहा है। 30 सितम्बर तक चलेगा। शुरुआत 15 अगस्त से हुई है। डिजिटल का सर्वे का मुख्य उद्देश्य किसानों की वास्तविक फसल स्थिति का आकलन कर उन्हें राज्य और केंद्र शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाना है।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर अपर कलेक्टर नम्रता जैन ने मोहंदी, अपर कलेक्टर राठौर ने मेहरसखा में, अपर कलेक्टर नवीन ठाकुर ने मंगसा, एसडीएम नंदकिशोर चौबे ने ग्राम नकटी में, एसडीएम रवि सिंह ने छाटा, एसडीएम आशुतोष देवांगन ने ग्राम अडसेना, अभिलाष पैकरा ने छतौना में डिजिटल फसल सर्वे का निरीक्षण किया। तहसीलदारों ने अपने प्रभार क्षेत्र के ग्रामों का निरीक्षण किया।
सर्वे फील्ड स्तर पर सर्वेयर के माध्यम से किया जा रहा
डिजिटल क्रॉप सर्वे फील्ड स्तर पर सर्वेयर के माध्यम से किया जा रहा है। इसमें सर्वेयर को खुद खेत में जाकर वहां की स्थिति और फसल का विवरण एग्रीटेक एप में दर्ज करना होता है। साथ में फोटो अपलोड करना होता है जिसके सत्यापन बाद में पटवारी और वरिष्ठ अधिकारियों के की ओर से किया जाएगा। इससे फसल का वास्तविक मूल्यांकन किया जा सकेगा और जमीन की जो परिसम्मति है, उनके संबंध में सही जानकारी प्राप्त होगी।
किसानों को कई प्रकार के लाभ होंगे
डिजिटल क्रॉप सर्वे से किसानों को कई प्रकार के लाभ होंगे। फसल बीमा योजना एवं क्षति आकलन पारदर्शी और वैज्ञानिक तरीके से किया जा सकेगा। पात्र किसानों को कृषि योजनाओं का लाभ शीघ्रता से मिल सकेगा। इस सर्वे से फसल उत्पादन का अत्याधुनिक डेटा तैयार होगा, जिससे आगामी धान खरीदी व्यवस्था और कृषि नीति और अधिक प्रभावी बनाई जा सकेगी। किसानों को समय पर तकनीकी मार्गदर्शन व आर्थिक सहयोग भी उपलब्ध हो सकेगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

