शुक्रवार, 03 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ की अस्मिता और सांस्कृतिक पहचान के निष्ठावान प्रहरी थे दिलीप सिंह जूदेव: विष्णुदेव साय

14 अग, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Cm vishnu dev sai

Cm vishnu dev sai

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को अपने निवास कार्यालय में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिलीप सिंह जूदेव केवल एक प्रखर राष्ट्रवादी ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता और  सांस्कृतिक पहचान के निष्ठावान प्रहरी थे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दिलीप सिंह जूदेव ने अपना सम्पूर्ण जीवन धर्म, संस्कृति और समाजसेवा के लिए समर्पित किया। उनके नेतृत्व में शुरू हुआ ‘घर वापसी’ अभियान एक ऐतिहासिक सामाजिक आंदोलन बना, जिसने हजारों लोगों को उनकी मूल सनातन परंपरा से फिर से जोड़ा। जूदेव जल, जंगल, जमीन और जनजातीय अस्मिता के सशक्त रक्षक थे। 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जूदेव ने वनांचल क्षेत्रों में आदिवासी समाज को उनका गौरव और पहचान लौटाने के लिए सतत संघर्ष किया। उनके प्रयासों से समाज में राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना का विस्तार हुआ और जनजातीय समाज अपनी जड़ों से और अधिक मजबूती से जुड़ सका।

 

मुख्यमंत्री साय विष्णुदेव साय ने कहा कि दिलीप सिंह जूदेव की राष्ट्रवादी मूल्यों के प्रति निष्ठा, उनका अडिग संकल्प, निडरता और ओजस्वी नेतृत्व आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भी दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें