बुधवार, 01 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

डॉ. मनमोहन सिंह का जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति: रमेन डेका

27 दिस, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
डॉ. मनमोहन सिंह का जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति: रमेन डेका
N
डेस्क रिपोर्टर

 रायपुर। राजभवन में शुक्रवार को शोक सभा का अयोजन किया गया।राज्यपाल रमेन डेका ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का जाना उनके परिवार और मित्रों के लिए ही नहीं, पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

      राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे और उनके कार्यकाल में देश ने कई आर्थिक सुधार देखे। उन्होंने वित्त मंत्री के रूप में भी कार्य किया और उन्होंने आर्थिक उदारीकरण की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। डॉ. मनमोहन सिंह का जीवन हमें यह सिखाता है कि सच्चा नेतृत्व कैसे किया जाता है।

भारत को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाई
राज्यपाल रमेन डेका ने कहा डॉ. मनमोहन सिंह की नीतियों ने भारत को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाई। डॉ. मनमोहन सिंह की सादगी और विनम्रता ने उन्हें एक अद्वितीय नेता बनाया। उन्होंने हमेशा अपने कार्यों से यह सिद्ध किया कि नेतृत्व केवल शक्ति का प्रदर्शन नहीं, बल्कि लोगों की भलाई के लिए समर्पण है। उनकी बुद्धिमत्ता और दृष्टिकोण ने न केवल राजनीतिक क्षेत्र में बल्कि समाज के हर वर्ग को प्रेरणा दी। राज्यपाल ने डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। राज्यपाल के विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पांडेय सहित राजभवन के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें