शनिवार, 04 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

विद्यालय में शराब पीना और अनाधिकृत उपस्थिति दर्ज करना प्रधान पाठक को पड़ा भारी, निलंबित

07 अग, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
School

School

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड के गांव तिरसोंठ के शासकीय प्राथमिक शाला में तैनात प्रधान पाठक चैतराम यादव को निलंबित कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों को प्रधान पाठक के खिलाफ अनाधिकृत अनुपस्थिति दर्ज करने और विद्यालय में शराब पीने की शिकायत प्राप्त हुई थी। 

कलेक्टर जशपुर रोहित व्यास के तिरसोंठ भ्रमण के दौरान ग्रामीणों की ओर से प्रधान पाठक के विरुद्ध गंभीर शिकायतें की गई थीं। शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने प्रधान पाठक चैतराम यादव के निलंबन की अनुशंसा की थी। इसके बाद प्रस्तुत रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि चैतराम यादव ने बिना पूर्व सूचना के 16 जून से 23 जून तथा 5 जुलाई से 8 जुलाई 2025 तक अनाधिकृत रूप से अनुपस्थिति दर्ज की।

इसके अलावा शैक्षिक समन्वयक रघुनाथपुर, ग्राम पंचायत तिरसोंठ के सरपंच और शाला विकास समिति अध्यक्ष की ओर से 8 जुलाई को तैयार किए गए पंचनामा में उल्लेख किया गया कि चैतराम यादव शराब पीकर कर विद्यालय आते हैं। यह शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाई गई। इन तथ्यों के आधार पर चेतराम यादव को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनको मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बगीचा से संबंध किया गया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें