
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस बलौदाबाजार के पंडित चक्रपाणि स्कूल मैदान में राज्योत्सव के रूप में मनाया गया। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति एवं रीति-रिवाजों पर केन्द्रित रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस मौके पर जिला प्रशासन की ओर से नवाचारी कार्यों के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण हितग्राहियों के लिए सहज रेत उपलब्धता हेतु ई-रेत संगवारी एप्लिकेशन 1.0 लांच किए जाने के साथ जिला लाइब्रेरी में कैरियर काउंसलिंग के लिए विशेष "कैरियर इन्फॉर्मेशन सेंटर"का शुभारंभ किया गया।
मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने की विशेष अतिथि के रूप में की। राज्योत्सव स्थल पर विभिन्न शासकीय विभागों ने विकास आधारित प्रदर्शनी सजाई।
स्कूली बच्चों ने रंगोली प्रतियोगिता, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर,आकर्षक सेल्फी प्वांइट मनोरंजन के लिए बनाए। छत्तीसगढ़ी व्यंजन पर आधारित गढ़कलेवा,जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी, सेल्फी पॉइंट लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र था। छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कृति पर आधारित प्रस्तुति दी गई। स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से राज्योत्सव में समा बांध दिया।
राज्योत्सव में सुप्रसिद्ध छत्तीसगढी गायिका श्रीमती कविता वासनिक, दुलदुला की संस्था छत्तीसगढी 'रंगोली' कार्यकम अंतर्गत मनहरण साहु और साथियों की प्रस्तुति, करमदा की लोक सांस्कृतिक संस्था 'झाँपी' अंतर्गत मणिसिंह ठाकुर एवं साथी,कोहरौद के 'बाबा के दीवाना' पंथी पार्टी अंतर्गत मनोज मार्कण्डेय एवं साथी तथा स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तति का दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया।
डबल इंजन की सरकार से चहुँमुखी विकास हो रहा है: श्याम बिहारी जायसवाल
मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने छत्तीसगढ़ राज्य की 24 वें स्थापना दिवस की बधाई व शुभकामना दी। उन्होंने कहा की छत्तीसगढ़ प्रदेश निर्माण की मांग को तत्कालीन प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने पूरा करते हुए अलग छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया। आज छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाईयों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार से चहुँमुखी विकास हो रहा है। हम सभी को मुख्यमंत्री के रूप में विष्णु देव साय का क्षमतावान नेतृत्व मिला है। केवल 10 माह के कार्यकाल में इस सरकार ने जो उपलब्धियां हासिल की वह काबिले तारीफ़ है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली हमारी सरकार राज्य के सभी वर्गों के विकास के लिए काम कर रही है, लेकिन हमारी सरकार की प्राथमिकता में वे लोग हैं जो आज भी अपने अधिकारों से वंचित हैं।
प्रदेश में हर क्षेत्र में विकास हुआ है: टंकराम वर्मा
राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि पूरे प्रदेश के लिए खुशी का पल है, छत्तीसगढ़ प्रदेश निर्माण को 24 वर्ष पूरा हो गया। जिसमें हर क्षेत्र में विकास हुआ है। हमारी सरकार ने खिलाड़ियों को सम्मान व प्रोत्साहन देने के लिए राज्य खेल अलंकरण शुरू किया है। इसके साथ ही खिलाड़ियों की सुविधा के लिए संसाधनों का जाल फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हम सब प्रदेश के विकास में सहभागिता निभा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प हेतु आह्वान किया है, जिसे हम सबको मिलकर पूरा करना है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकसित भारत के सपने को साकार करने के उद्देश्य से हमारी सरकार आज कार्य कर रही है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

