
रायपुर। स्कूली शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी मंत्री गजेंद्र यादव ने गुरूर स्थित शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नवनिर्मित शाला भवन का बुधवार को लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण आधार है। गुणवत्तायुक्त शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार संकल्पित हैं।
मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार इस दिशा में ठोस रणनीति बनाकर कार्य कर रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम जल्द ही सामने आएंगे। उन्होंने गुरूरवासियों को नवनिर्मित शाला भवन की सौगात मिलने पर बधाई दी। बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि “जो पढ़ेगा, वही आगे बढ़ेगा।” मंत्री ने कहा कि यह भवन 1 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से बनाया गया है।
मंत्री ने गुरूर के शाला परिसर में डोम सहित कला मंच, साइकिल स्टैंड और प्रार्थना स्थल में डोम निर्माण की घोषणा की। साथ ही स्वामी आत्मानंद शासकीय कन्या उत्कृष्ट विद्यालय गुरूर के प्रार्थना स्थल में भी डोम निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षा गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु 1 से 8 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य रूप से परीक्षा ली जाएगी। साथ ही 9 वीं से 12 वीं तक के लिए सभी विद्यालयों में अनिवार्य रूप से ई-कक्षाओं का संचालन किया जाएगा।
इनकी उपस्थिति रही
कार्यक्रम में विधायक संगीता सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप साहू, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि यशवंत जैन, चेमन देशमुख, पूर्व विधायक प्रीतम साहू और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

