शुक्रवार, 03 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयास से कोरबा में एल्युमिनियम पार्क का रास्ता साफ

27 अग, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Minister Lakhan Lal devangan

Minister Lakhan Lal devangan

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। वाणिज्य, उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, आबकारी और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयास से एल्युमिनियम पार्क का रास्ता साफ हो गया है। उत्पादन कंपनी के बोर्ड की बैठक में पूर्व सयंत्र के जमीन हस्तांतरण के लिए हरी झंडी मिल गई है। कोहड़िया स्थित कोरबा ताप विद्युत गृह की 105 हेक्टेयर जमीन उद्योग विभाग को जल्द हस्तांतरित की जाएगी। 

जमीन हस्तांतरण के लिए बोर्ड ने प्रबंध निदेशक को अधिकृत किया है। साथ ही जिला प्रशासन, नजुल, राजस्व विभाग को ज़मीन का सत्यापन एवं सीमांकन कर उद्योग विभाग को हस्तांतरित करने के लिए ऊर्जा विभाग की ओर से नजूल अधिकारी को पत्र जारी किया गया है। कोरबा जिले में एल्यूमिनियम पार्क निर्माण के लिए उद्योग मंत्री के प्रस्ताव पर उद्योग विभाग के बजट प्रस्ताव में 5 करोड़ रुपए की घोषणा की गई थी। जो कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए था। 

 

मंत्री ने ही एलमुनियम पार्क का प्रस्ताव दिया था

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने ही उत्पादन कम्पनी के बंद पड़ी प्लांट की जमीन में एल्यूमिनियम पार्क के लिए प्रस्ताव ऊर्जा विभाग और उद्योग विभाग को दिया था। मंत्री लखन लाल देवांगन कोरबा से विधायक हैं। उनके सशक्त प्रयास का लाभ कोरबा जिले को मिलने जा रहा है। जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स, उद्योग संघ की ओर से वर्षों से मांग की जा रही थी। अब एल्यूमिनियम पार्क बनने से एल्यूमिनियम सेक्टर के छोटे बड़े उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। 

 

एल्यूमिनियम की खपत विद्युत संयंत्रों व दूसरे क्षेत्रों में बढ़ रही 

  एल्यूमिनियम की खपत विद्युत संयंत्रों के साथ दूसरे क्षेत्रों में भी बढ़ रही है। आफिस, बिल्डिंग के निर्माण में भी उपयोग हो रहा है। कांच के दरवाजे व खिड़कियों के लिए एल्यूमिनियम का ही उपयोग होता है। रेलवे भी एल्यूमिनियम फैब्रिकेशन व इंजीनियरिंग पार्ट से जुड़े उत्पादों का इस्तेमाल करता है। पैकेजिंग, इलेक्ट्रिकल सामान, वाहनों की बॉडी स्ट्रक्चर, व्हील्स, प्लेन व प्रिंटेड फाइल्स, फर्मा व बर्तन प्रोडक्ट तैयार करने में एल्यूमिनियम का उपयोग किया जाता है। इन सेक्टर के उद्योग अधिक संख्या में लग सकेंगे। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें