मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़-आंध्र बॉर्डर में मुठभेड़, 6 नक्सली हुए ढेर, खूंखार नक्सली हिड़मा भी ढेर

18 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
छत्तीसगढ़-आंध्र बॉर्डर में मुठभेड़, 6 नक्सली हुए ढेर, खूंखार नक्सली हिड़मा भी ढेर

छत्तीसगढ़-आंध्र बॉर्डर में मुठभेड़, 6 नक्सली हुए ढेर, खूंखार नक्सली हिड़मा भी ढेर

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

छत्तीसगढ़ आंध्र प्रदेश की सीमा पर जवानों की नक्सलियों से बड़ी मुठभेड़ हुई है। अल्लुरी सीताराम राजू ज़िले के जंगलों में मंगलवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ छिड़ गई। जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में कम से कम 6 नक्सली मारे गए हैं। सूत्रों का कहना है कि ढेर किए गए नक्सलियों में बड़े कैडर स्तर के सदस्य शामिल हो सकते हैं।


हालांकि, उनकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। सुरक्षाबल इलाके में कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं क्योंकि आशंका है कि कुछ नक्सली अभी भी जंगलों में छिपे हो सकते हैं।


खतरनाक नक्सली माड़वी हिड़मा मारा गया

छत्तीसगढ़ में जारी नक्सल उन्मूलन अभियान के बीच एक मुठभेड़ में पुलिस और सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के टॉप लीडर और पीएलजीए के कमांडर माड़वी हिड़मा को ढेर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि, हिड़मा के साथ उसकी पत्नी को भी पुलिस ने मार गिराया है।




पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें