सोमवार, 30 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश की परीक्षा 23 जून को, 32 जिला मुख्यालयों पर होगी परीक्षा

17 जून, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश की परीक्षा 23 जून को, 32 जिला मुख्यालयों पर होगी परीक्षा

पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश की परीक्षा 23 जून को, 32 जिला मुख्यालयों पर होगी परीक्षा

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश के लिए पीपीटी परीक्षा का 23 जून को कराएगी। 32 जिला मुख्यालयों पर सुबह 9:00 से दोपहर 12:15 बजे तक परीक्षा होगी। 


अभ्यर्थी अपनी प्रोफाइल में जाकर प्रवेश पत्र दिनांक 17 जून 2024 से डाउनलोड कर सकते है। इसके अलावा अभ्यर्थी प्रवेश पत्र व्यापम की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in एवं (https://vyapamaar.cgstate.gov.in/ एवं चिप्स की वेबसाइट http://cgstate.gov.in पर उपलब्ध लिकों में से किसी भी एक लिंक पर क्लिक करके अपने प्रोफाइल लॉगिन पेज पर जा सकते हैं। वहां से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

   

अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से एक संक्षिप्त यूआरएल भी भेजा जाएगा। अभ्यर्थी इस यूआरएल को क्लिक कर अपने मोबाइल पर सीधे प्रवेश पत्र प्राप्त कर उसका प्रिंट आउट ले सकते हैं।


एक घंटे पूर्व केंद्र पर पहुंचे अभ्यर्थी

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल के अनुसार परीक्षा दिवस को प्रत्येक परीक्षार्थी लगभग एक घंटे पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र में उपस्थित रहें। जिससे उनके मूल पहचानपत्र से उनकी पहचान की जा सके। परीक्षा केंद्र में जाने के लिए अनुमति दी जा सके।


इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क

किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के संबंध में कठिनाई होती है तो हेल्पलाइन नंबर +91-0771-2972780 एवं मोबाइल नंबर +91-8269801982 पर संपर्क कर सकते हैं। अभ्यर्थी संपूर्ण प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट अवश्य निकालें। यदि इंटरनेट से प्राप्त प्रवेश पत्र पर फोटो नहीं आता है तो अभ्यर्थी अपने साथ दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो लेकर परीक्षा केंद्र में जाएं। परीक्षार्थियों को डाकघर के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। यह उचित होगा कि परीक्षार्थी परीक्षा दिवस से एक दिन पूर्व ही अपने परीक्षा केन्द्र की भौगोलिक स्थिति से भलीभाँति परिचित हो जाएं। परीक्षा प्रारंभ होने के पश्चात् किसी को भी परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।


यह साथ ले जाना जरूरी

परीक्षार्थियों को अपना फोटोयुक्त मूल आई डी. प्रूफ जैसे मतदाता पहचान पत्र/ड्रायविंग लायसेंस/पेन कार्ड/आधार कार्ड /पासपोर्ट/विद्यालय का फोटोयुक्त परिचय पत्र/फोटोयुक्त अंकसूची मूलरूप में (फोटो कॉपी मान्य नहीं) परीक्षा दिवस में परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य होगा। मूल पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें