सोमवार, 30 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ विजन 2047 के संबंध में 30 जुलाई तक अपने सुझाव दे सकते हैं सभी लोग

02 जुल, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
छत्तीसगढ़ विजन 2047 के संबंध में 30 जुलाई तक अपने सुझाव दे सकते हैं सभी लोग

छत्तीसगढ़ विजन 2047 के संबंध में 30 जुलाई तक अपने सुझाव दे सकते हैं सभी लोग

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त एवं योजना मंत्री ने 2024-25 के बजट सत्र के दौरान घोषणा की है, कि 2047 तक छत्तीसगढ़ को भी विकसित राज्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश के सभी लोग 30 जुलाई 2024 तक विजन डॉक्यूमेंट से संबंधित अपने सुझाव https://sdgspc.cg.gov.in/viksitcg/#/home लिंक के माध्यम से या क्यू आर कोड को स्कैन कर 'मोर सपना मोर विकसित छत्तीसगढ़' पोर्टल के माध्यम से राज्य नीति आयोग को दे सकते हैं।

    

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का आह्वान किया था । इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए केंद्र राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को टीम इंडिया के रूप में एकजुट होकर काम करने लिए लिए कहा है । इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए एक विजन डॉक्यूमेंट अमृत काल छत्तीसगढ़ विजन/@2047 तैयार किया जा रहा है। यह 01 नवंबर 2024 को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की जनता को समर्पित किया जाएगा। 


राज्य नीति आयोग को सौंपी गई है जिम्मेदारी

इस विजन डॉक्यूमेंट को तैयार करने की जिम्मेदारी राज्य नीति आयोग को सौंपी गई है।विकसित भारत की परिकल्पना में राष्ट्र का आर्थिक और सामाजिक समावेशी विकास का स्तर पर्यावरणीय तरीकों से विश्व के अन्य विकसित देशों के समकक्ष लाने का लक्ष्य है। वित्त एवं योजना मंत्री ने सभी विधानसभा सदस्यों से आग्रह किया है कि वे अमृत काल छत्तीसगढ़ विजन/@2047 विजन डॉक्यूमेंट के संबंध में अपना सुझाव राज्य नीति आयोग को प्रेषित करें या पोर्टल मोर सपना मोर विकसित छत्तीसगढ़ के माध्यम से अपना सुझाव दें। 


08 वर्किंग ग्रुप बनाए गए

सभी नागरिकों से भी तीन समयावधि लघु काल 5 वर्ष मध्यकाल 10 वर्ष और दीर्घकाल 15 वर्ष  के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए 08 वर्किंग ग्रुप बनाए गए हैं जिनमें उद्योग और सेवाओं में सुधार कृषि एवं वानिकी में सुधार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कौशल गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य व पोषण बुनियादी ढांचे का विस्तार समाज कल्याण सुशासन स्थिरता और पुनर्योजी विकास एवं अन्य के संबंध में सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार के इस पहल का उद्देश्य है कि 2047 में जब भारत अपनी आजादी के 100 वर्ष पूरे करेगा तब छत्तीसगढ़ एक विकसित राज्य के रूप में विश्व के अन्य विकसित देशों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगा ।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें