मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

ऊर्जा की बचत के लिए सभी को प्रयास करना होगा, अनावश्यक बिजली खर्च नहीं करना चाहिए: रामेन डेका, राज्यपाल ने दिए कई संदेश

07 अग, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
ऊर्जा की बचत के लिए सभी को प्रयास करना होगा, अनावश्यक बिजली खर्च नहीं करना चाहिए: रामेन डेका, राज्यपाल ने दिए कई संदेश

ऊर्जा की बचत के लिए सभी को प्रयास करना होगा, अनावश्यक बिजली खर्च नहीं करना चाहिए: रामेन डेका, राज्यपाल ने दिए कई संदेश

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर । राज्यपाल रामेन डेका ने बुधवार को राजभवन में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों की परिचयात्मक बैठक की। उन्होंने कहा कि ऊर्जा की बचत के लिए सभी को प्रयास करना होगा। अनावश्यक बिजली खर्च नहीं करना चाहिए। 

    

राज्यपाल ने जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण प्रदूषण के दुष्प्रभावों से बचने के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण से बचने के लिए पानी की बोतलों का यथासंभव कम उपयोग करना चाहिए। अपने आसपास के वातावरण में स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पांडेय सहित राजभवन के अधिकारी उपस्थित थे।


आदिवासी क्षेत्रों में महिलाओं के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए रेडक्रॉस सक्रिय भूमिका निभाए

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान के तहत सभी को पेड़ लगाना चाहिए और अन्य लोगों को भी प्रेरित करना चाहिए। राज्य में विशेषकर आदिवासी क्षेत्रों में रेडक्रॉस की गतिविधियों को बढ़ाने पर बल दिया और कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में महिलाओं के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए रेडक्रॉस सक्रिय भूमिका निभाए। 


जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए और अधिक प्रयास करना होगा

राज्यपाल ने कहा कि राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए और अधिक प्रयास करना होगा। राज्य के आकांक्षी जिलों में जो कार्य चल रहे हैं, उनकी नियमित रूप ये मॉनिटरिंग की जाए। राज्यपाल ने कहा कि राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों में भरे जाने के लिए विश्वविद्यालयों को निर्देशित किया जाए। जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। उन्होंने कार्यालय में डिजिटाइजेशन और डिजिटल लाइब्रेेरी बनाने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। सभी को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने और दूसरोें को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।


साहसी बालिका को राजभवन में सम्मानित किया जाएगा

राज्यपाल रामेन डेका ने बुधवार को समाचार पत्र में प्रकाशित नारायणपुर जिले में नक्सलियों से लड़ कर अपने पिता की जान बचाने वाली साहसी बालिका को राजभवन में बुलाकर सम्मानित करने के निर्देश दिए।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें