
रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से आबकारी आरक्षक के रिक्त पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा (ABA25) 27 जुलाई से कराई जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 11:00 बजे से 1:15 बजे तक है। अभ्यर्थी व्यापम की वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ पर उपलब्ध है।
व्यापम की वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपने प्रोफाइल लॉगिन पेज से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त मैसेज के यूआरएल को क्लिक करके भी सीधे प्रवेश पत्र प्राप्त कर उसका प्रिंट आउट ले सकते हैं। प्रवेश पत्र के प्रिंट आउट के साथ ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचना है।
परीक्षा से 2 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचें
परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों से दो घंटे पूर्व अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की अपेक्षा की गई है। जिससे उनके मूल पहचान पत्र से उनका पहचान किया जा सके और फ्रिस्किंग के बाद परीक्षा केंद्र में जाने हेतु अनुमति दी जा सके। अभ्यर्थियों को चाहिए की परीक्षा से एक दिन पहले ही हुआ केंद्र के बारे में अच्छे से जानकारी कर लें, जिससे परीक्षा के दिन समस्या ना हो। प्रवेश पत्र पर दिए गए समय के बाद किसी को भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
डाक के माध्यम से नहीं भेजा जाएगा प्रवेश पत्र
परीक्षार्थियों को डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के सम्बंध में समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 और मोबाइल नंबर +91-8269801982 पर सुबह 10:00 से शाम 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों को अपने साथ ये सारी चीजें ले जानी है
अभ्यर्थियों को अपना फोटोयुक्त मूल आईडी प्रूफ जैसे - मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट, विद्यालय का फोटोयुक्त परिचय पत्र, फोटोयुक्त अंकसूची मूलरूप में (फोटो कॉपी मान्य नहीं) परीक्षा दिवस में परीक्षा केंद्र में लाना अनिवार्य होगा। मूल पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
इन बातों का ध्यान रखना जरूरी
- हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
- फुटवियर के रूप में चप्पल पहन के जाना होगा।
- कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है।
- परीक्षा शुरू होने के पहले आधे घंटे में और परीक्षा समाप्ति के आखिरी आधे घंटे में परीक्षा केंद्र से बाहर जाना वर्जित है।
- परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रिानिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूरी तरह से वर्जित है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

